• Monday, 09 June 2025
ब्लॉक में बना है भव्य आईटी भवन मंत्री ने किया उद्घाटन

ब्लॉक में बना है भव्य आईटी भवन मंत्री ने किया उद्घाटन

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा।

नगर परिषद बरबीघा के पीछे बने आईटी भवन का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री सह शेखपुरा जिला प्रभारी श्रवण कुमार के हाथों से हुआ।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद अशोक चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार कटिबद्ध है।

नीतीश कुमार सभी वर्गों के विकास के लिए दिन रात मेहनत करने को तैयार है।

बोलते हुए मंत्री ने कहा कि बरबीघा में बने आईटी भवन बिहार के विकास की पहचान है।

अशोक चौधरी ने कहा

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद अशोक चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में जो विकास हुआ है,वह चारों तरफ दिख रहा है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि पहले बिहार का बजट 18 हजार करोड़ का रहता था परंतु अब बिहार का बजट 2 लाख करोड़ का हो गया है।विकास का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है।

साथ ही उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले बिहार का विकास मापदंड पर 9 में स्थान पर था,जो कि अब तीसरे पायदान पर आ गया है।

मौके पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री अशोक चौधरी ने राजनीतिक बातें भी कहीं।

DSKSITI - Large

आपको बता दें कि अशोक चौधरी बरबीघा विधानसभा से विधायक भी रहे है। अपने भाषण में पूर्व मंत्री ने कहा कि बरबीघा उनकी कर्मभूमि है और इसके विकास के लिय हमेशा तत्पर रहते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज रास्ते से भटक गई है। मैंने काँग्रेस को नीतीश कुमार के साथ रहने के लिए बहुत समझाया,परंतु सफल नहीं इसीलिए हुए जदयू में आना पड़ा।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विकास पुरुष हैं और उनके द्वारा किए गए विकास की गंगा सभी जगह बह रही है।

इस मौके पर डीडीसी निरंजन झा, एसडीओ राकेश कुमार, जदयू जिला अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद, अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, सेवा दल जिलाध्यक्ष गौरव सुमन, पूर्व सेवादल जिलाध्यक्ष उमेश पटेल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रखंड प्रमुख सुदो राम, उपप्रमुख धीरज कुमार, संवेदक अरविंद सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like