• Wednesday, 08 July 2026
नाद में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, खेलते-खेलते हुआ हादसा

नाद में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, खेलते-खेलते हुआ हादसा

Vikas

 नाद में डूबने से दो वर्षीय मासूम की मौत, खेलते-खेलते हुआ हादसा  

 
शेखपुरा।
 
जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के विषहिया गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की पानी से भरे पशुओं के नाद में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
मृत बच्ची की पहचान विषहिया गांव निवासी किसान मुकेश प्रसाद की दो वर्षीय पुत्री माही कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि घर के आंगन में पशुओं को चारा खिलाने के लिए बने नाद में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान माही खेलते-खेलते वहां पहुंच गई और संतुलन बिगड़ने से नाद में गिर गई। बच्ची के काफी देर तक दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह नाद में डूबी हुई मिली।
 
परिजन तत्काल उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।
DSKSITI - Large

 
यह हादसा छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी चेतावनी भी है। विशेषज्ञों के अनुसार दो से तीन वर्ष की आयु के बच्चे अत्यंत जिज्ञासु होते हैं और कुछ ही क्षणों की असावधानी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसे में घर के आसपास पानी से भरे नाद, टंकी, बाल्टी, कुएं या अन्य खुले जल स्रोतों को सुरक्षित रखना तथा छोटे बच्चों पर हर समय निगरानी रखना आवश्यक है, ताकि इस प्रकार की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like