• Wednesday, 25 February 2026
दो लाख छीने और जमकर मारपीट किया

दो लाख छीने और जमकर मारपीट किया

Vikas

शेखपुरा


शेखपुरा के सिरारी ओपी अंतर्गत माहसार गांव की है घटना है। यहां गुरुवार की दोपहर एक व्यक्ति के साथ गांव के लोगों ने मारपीट की। ₹200000 छीने। मोबाइल भी छीन लिया और जानलेवा हमला भी किया है।

DSKSITI - Large

इस मामले में घायल को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया है। घायल व्यक्ति की पहचान गांव के सुबोध कुमार के रूप में की गई है। मारपीट करने का आरोप राजीव कुमार एवं उसके साथियों पर लगा है। घायल के साथ आए लोगों ने बताया कि बैंक से ₹200000 निकालकर सुबोध कुमार जा रहा था तभी गांव के पश्चिम की तरफ घेर कर लोगों ने हमला कर दिया और भयंकर रूप से मारपीट की । मारपीट में कई जगह चोट लगी है । वही बैंक से निकाल कर जा रहे रुपए को भी छीन लिया गया है। इतना ही नहीं घायल व्यक्ति का मोबाइल भी छीन लिया गया है। सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाए जाने पर प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के द्वारा उपचार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उधर घायल व्यक्ति के द्वारा थाना में आवेदन देकर मारपीट करने एवं पैसे छीनने की शिकायत दर्ज करने की बात कही गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like