• Tuesday, 10 February 2026
देसी दारू बनाकर बेचने वाले दो कारोबारी गिरफ्तार

देसी दारू बनाकर बेचने वाले दो कारोबारी गिरफ्तार

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा देसी दारू बनाकर बेचने वाले दो कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी डीपीआरओ ने दी है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को चेवाड़ा के करणडे थाना के सिझौरी गांव में छापेमारी की गई। यहां से जलंधर चौधरी को 9 लीटर देसी दारू के साथ गिरफ्तार किया गया है।

DSKSITI - Large

गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई है। बता दें कि इस गांव में कई लोगों के द्वारा देसी शराब बनाने का कारोबार किया जाता है। वहीं शुक्रवार को उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के सदर प्रखंड के पचना हट्टी में छापेमारी की जहां से नीरज कुमार को 5 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पटना हड्डी में लगातार छापेमारी में देसी शराब बनाने वाले और शराब पीकर निकलने वालों को गिरफ्तार किया जाता है। इस जगह पर बड़े पैमाने पर देसी शराब का कारोबार होता है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From