• Saturday, 11 April 2026
शेखपुरा की तीन नर्सों को राज्य स्तरीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित किया गया

शेखपुरा की तीन नर्सों को राज्य स्तरीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित किया गया

Vikas

शेखपुरा की तीन नर्सों को राज्य स्तरीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित किया गया

 

शेखपुरा, बिहार – 

 

शेखपुरा जिला के लिए गौरव की बात है कि यहां की तीन नर्सों को राज्य स्तरीय फ्लोरेंस नाइटेंगल अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

पुरस्कृत नर्सों में सदर अस्पताल शेखपुरा में कार्यरत सुप्रिया भारती, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेखपुर सराय में पदस्थापित पूजा कुमारी तथा रेफरल अस्पताल बरबीघा में कार्यरत नीलू राज शामिल हैं। इन तीनों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा, सहानुभूति और सेवा भाव से जो योगदान दिया है, उसे स्वास्थ्य विभाग ने राज्य स्तर पर सराहा है।

 

सुप्रिया भारती के सम्मान में सदर अस्पताल शेखपुरा में एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें अस्पताल अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार सिंह और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें सम्मानित किया।

 

डॉ. सिंह ने कहा, “नर्सिंग सेवा मानवता की सबसे बड़ी मिसाल है। जब इमरजेंसी की स्थिति होती है और परिवार का कोई सदस्य पास नहीं होता, तब नर्सें ही मरीज की सेवा में परिवार से भी बढ़कर भूमिका निभाती हैं। सुप्रिया भारती को यह पुरस्कार मिलना शेखपुरा जिले के लिए गर्व की बात है।”

DSKSITI - Large

 

उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिले की और भी स्वास्थ्य कर्मी इस प्रकार के सम्मान प्राप्त करें और शेखपुरा की पहचान एक उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा देने वाले जिले के रूप में बनी रहे।

 

गौरतलब है कि सदर अस्पताल शेखपुरा को पहले भी बिहार के श्रेष्ठ अस्पतालों में शामिल किया गया है, जिसका श्रेय वहां की नर्सिंग स्टाफ और चिकित्सा कर्मियों को जाता है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like