• Saturday, 11 April 2026
नदी में मिली थी युवक की लाश, नवादा जिला का निकला युवक

नदी में मिली थी युवक की लाश, नवादा जिला का निकला युवक

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के लोदीपुर गांव के पास टाटी नदी में जिस अज्ञात युवक की लाश मिली थी उसकी पहचान नवादा जिले के युवक के रूप में की गई है। युवक के पेंट की जेब से बरामद आधार कार्ड के अनुसार युवक नवादा जिले के पकरीबरामा थाना क्षेत्र के थालपोस गांव निवासी बालमुकुंद प्रसाद का पुत्र है।

DSKSITI - Large

बरामद कागजात के अनुसार युवक का नाम मनीष कुमार है। जबकि उसकी उम्र 1 जनवरी 2001 बताई गई है। पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मंगलवार की सुबह एक युवक की लाश बरामद की गई थी। जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी। लाश को निकालने के बाद उसके जेब से बरामद कागजात पर उसका पहचान हुआ है। पुलिस परिवार वालों को सूचित कर दिया है। लाश को देखने के लिए बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोग जुट गए थे। हत्या की आशंका के बीच युवक के कहीं गोली मारने अथवा कटे का निशान भी नहीं है। बोरा में बंद कर लाश लाया गया था। घटनास्थल पर खून के धब्बे काफी नजर आ रहे हैं।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like