वज्रपात होने से किशोरी तथा आत्महत्या करने से युवक की गई जान
वज्रपात होने से किशोरी तथा आत्महत्या करने से युवक की गई जान
शेखपुरा
शुक्रवार को हुई बारिश के बीच में एक किशोरी की जान चली गई । यह हादसा बरबीघा के फैजाबाद मोहल्ले में हुआ। वही शेखपुरा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के फैजाबाद मोहल्ले में शुभम कुमार के यहां नानी घर आई नालंदा के गोपालबाद निवासी गुड्डू कुमार के 14 साल की पुत्री दीपा कुमारी का निधन वज्रपात हो गया।

परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही अपनी तीन बहनों के साथ दीपा कुमारी नानी घर आई थी। वहां बारिश होने पर तीनों बहन छत पर नहाने लगी। दो बहन छत से नीचे उतर गई। जबकि दीपा कुमारी छत पर स्नान कर रही थी। इस दौरान वज्रपात की चपेट में वह आ गई.
परिवार के लोगों ने उसे रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
उधर, शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के मखदुमपुर मोहल्ला में रहने वाले करांडे के 28 वर्षीय अनिल यादव नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम कराई।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!