• Wednesday, 25 February 2026
बभनबीघा गांव में दो साल में भी नहीं पहुंचा है हर घर नल का जल, लापरवाही

बभनबीघा गांव में दो साल में भी नहीं पहुंचा है हर घर नल का जल, लापरवाही

Vikas

बरबीघा

बरबीघा प्रखंड के सामस खुर्द गांव का बभनबीघा गांव जहां 2 साल में भी हर घर नल का जल नहीं पहुंचा है। हर घर नल के जल का काम शुरू हुई दो साल हो गए हैं, परंतु नल के जल घर में पहुंचाना टेढ़ी खीर हो गई है। पदाधिकारियों और ठेकेदार की मनमानी और लापरवाही यहां साफ देखने को मिल रही है।

DSKSITI - Large

हर घर नल जल के दावे सरकार के द्वारा खूब किए जा रहे हैं, परंतु उस की जमीनी हकीकत कुछ और है। 2 साल पहले ही गांव में बोरिंग कर दिया गया। उसके बाद अभी तक नल जल का काम शुरू नहीं किया गया है। हालांकि पाइप बिछाने का काम कुछ माह पहले शुरू किया गया था परंतु वह भी अधूरा छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को पीने के पानी में परेशानी हो रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like