• Monday, 09 June 2025
तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में है अपराधियों का राज..कानून व्यवस्था ध्वस्त

तेजस्वी यादव ने कहा बिहार में है अपराधियों का राज..कानून व्यवस्था ध्वस्त

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में बदलाव की हवा बह रही है और आने वाले विधानसभा में जनता नीतीश सरकार को गिरा देगी। तेजस्वी यादव जमुई जाने के क्रम में शेखपुरा और बरबीघा में रुके थे। इसी क्रम में उन्होंने उक्त बातें कहीं। मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट, जिला अध्यक्ष विजय यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

वहीं बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र में स्थित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद के नेता तेजस्वी यादव ने माल्यार्पण किया । वे रविवार को जमुई जाने के क्रम में श्रीकृष्ण चौक पर रुके जहां राजद के प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव सहित पार्टी के कई नेताओं के द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।

इसी क्रम में उनके द्वारा बिहार केसरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। इसकी जानकारी देते हुए रामदेव यादव ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उन्होंने कहा कि बिहार में बदलाव के लिए पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करें और सभी को साथ लेकर नए बिहार के निर्माण में पार्टी आगे बढ़ेगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like