• Tuesday, 10 February 2026
दो दो थानाध्यक्ष हुए थे सस्पेंड, अब इनको मिली जिम्मेवारी

दो दो थानाध्यक्ष हुए थे सस्पेंड, अब इनको मिली जिम्मेवारी

Vikas

चेवाड़ा।

चेवाड़ा थाना से दो दो थानाध्यक्ष को सस्पेंड किया गया है। यहां देसी शराब का कारोबार चरम पे है।

अब राज्य के नवगछिया पुलिस जिला से बदल कर शेखपुरा जिला आये पुलिस अवर निरीक्षक मो नजबुल खान को चेवाड़ा थाना का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया है।

एसपी दयाशंकर के निर्देशों के आलोक में नए थाना अध्यक्ष के रूप में मो नजबुल खान पदभार ग्रहण कर लिए है। गत 21 दिसम्बर को उन्होंने शेखपुरा पुलिस लाइन में योगदान दिया था। मालूम हो कि गत दो माह पूर्व चेवाड़ा के थाना अध्यक्ष पद से सुबोध कुमार को हटाए जाने के बाद जमुई के बदल कर आये हेमंत कुमार सिंह को चेवाड़ा का नया थाना अध्यक्ष बनाया गया था।

लेकिन वे मुश्किल से एक माह भी थानेदारी का कार्य जिम्मेवारीपूर्ण तरीके से निर्वहन नही कर पाए और एसपी के कोपभाजन का शिकार बनकर लाइन हाजिर कर दिए गए।


उनके हटने के बाद से एक बार फिर चेवाड़ा में थाना अध्यक्ष का पद खाली पड़ा था। नये थाना अध्यक्ष ने बताया कि अपराधकर्म पर अंकुश बनाये रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From