 
                        
        हर खेत तक पानी पहुँचाने के लिए सर्वे शुरू
 
            
                बरबीघा
प्रखंड के तेउस पंचयात में हर खेत तक पानी पहुचाने के लिए शुरू किया गए सर्वे का काम चल रहा है। बरबीघा प्रखंड के 10 पंचायात के राजस्व ग्राम में सर्वे कराया जाना है। सर्वे का दायित्व किसान सलाहकार को दिया गया है।

 
                                
                                
                                                
सभी राजस्व ग्राम में रहने वाले किसानों की जमावन्दी दस्तावेजो के अनुसार प्रत्येक प्लाट का नक्शा के अनुसार सर्वेक्षण किया जा रहा है।
सर्वेक्षण के उद्देश्य वर्तमान में प्लाट पर सिंचाई का साधन की स्थिति को जानना है। ऑनलाइन सर्वेक्षण के लिए कृषि जल aap तैयार किया गया है। कृषि विभाग के कर्मी सभी राजस्व ग्राम में जाकर वहां के किसानों से प्रत्येक प्लॉट पर वर्तमान में सिंचाई के साधन की जानकारी ले रहे है प्लॉट पर सिंचाई का साधन उपलब्ध नहीं रहने पर किस साधन से सिंचाई की सुविधा उपलव्ध हो जाएगी इसकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। सर्वेक्षण के दौरान किसानों से सवाल किए जा रहे हैं।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            
                                    
                 
            
            Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
 
                                                                                                                                            