• Sunday, 12 April 2026
रात में अचानक किराना दुकान में लगी आग, भारी नुकसान

रात में अचानक किराना दुकान में लगी आग, भारी नुकसान

Vikas
रात में अचानक किराना दुकान में लगी आग, भारी नुकसान 
 
बरबीघा
 
बरबीघा नगर  के  पुराना पेट्रोल पंप के सामने एक किराना दुकान में अचानक आग लग गई। इसमें ढाई लाख रुपए के समान जल गए। दमकल  के  द्वारा आग पर काबू पाया गया। बिजली  के  शार्ट सर्किट की  वजह  से  आग  लगने  की  बात  कही  गई। आग लगने की यह घटना गुरुवार की रात्रि नौ घाटी।
बाद में दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी में बताया गया कि बिहार रोड में कुंदन कुमार के द्वारा किराना दुकान का संचालन किया जा रहा था। शाम में किराना दुकान बंद कर जब दुकानदार घर चला गया तो अचानक से दुकान में आग लग गई। स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने के प्रयास किए गए । फिर दमकल गाड़ी के आने के बाद पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया । इसमें ढाई लाख रुपए से अधिक के नुकसान का आकलन की बात कही गई।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like