• Monday, 09 June 2025
Students News: हाई स्कूल 12वीं में नामांकन में अधिक राशि वसूलने पर हंगामा 

Students News: हाई स्कूल 12वीं में नामांकन में अधिक राशि वसूलने पर हंगामा 

stmarysbarbigha.edu.in/
शेखपुरा
सदर प्रखंड के हथियावां उच्च विद्यालय में 12वीं में नामांकन को लेकर विद्यार्थियों से अधिक वसूली पर विद्यार्थियों और अभिभावकों के द्वारा शनिवार को हंगामा किया गया। अभिभावकों का आरोप था कि विद्यालय के द्वारा अधिक राशि वसूल की जा रही है। विरोध करने पर दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। इसी को लेकर शनिवार को नामांकन करवाने आए विद्यार्थी और अभिभावक स्कूल के बाहर हंगामा किया, जिसमें प्रिंस, धर्मराज, गौरव, विकास,राखी, सुनीता इत्यादि शामिल थे।
सभी ने बताया कि स्कूल में नियमानुसार 1170 रुपये की राशि ली जानी है। इसी में ₹2500 की राशि अभिभावक और विद्यार्थी से वसूल किया जा रहा है। विरोध करने पर दुर्व्यवहार भी स्कूल के संचालक के द्वारा किया जा रहा है। उधर, इसको लेकर जिलाधिकारी और जिला शिक्षा पदाधिकारी से भी शिकायत करने की बात सभी ने कही।
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From