• Wednesday, 10 June 2026
शेखपुरा में रेलगाड़ी पर पथराव, गार्ड जख्मी, अस्पताल में भर्ती

शेखपुरा में रेलगाड़ी पर पथराव, गार्ड जख्मी, अस्पताल में भर्ती

Vikas

शेखपुरा में रेलगाड़ी पर पथराव, गार्ड जख्मी, अस्पताल में भर्ती 

 

शेखपुरा 

 

शेखपुरा में एक रेलगाड़ी पर पथराव किया गया । इस पथराव में रेलगाड़ी का गार्ड जख्मी हो गया । स्थानीय रेलवे के अधिकारियों के सहयोग से घायल गार्ड को शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया।

 

 घायल गार्ड की पहचान मनीष कुमार के रूप में की गई । इस संबंध में स्थानीय स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने बताया कि तिलैया स्टेशन से किउल मालगाड़ी जा रही थी। 3.41 बजे मानपुर गांव के समीप रोडेबाजी हो गई। इसमें गार्ड धायल हो गया। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया जा रहा है।

 

मिली जानकारी में बताया गया कि मालगाड़ी के उस हिस्से में जहां गार्ड रहते हैं वहां अचानक से जब मालगाड़ी धीरे-धीरे जा रही थी रेलवे लाइन के किनारे कई युवक थे जिसने रेलवे पटरी पर रखें पत्थर को उठाकर पथराव शुरू कर दिया। इसमें गार्ड को चोट लग गई । बाद में माल गाड़ी को रोककर घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

DSKSITI - Large

 

वहीं इस तरह से मालगाड़ी पर हमला करने वाले युवाओं को चिन्हित करने का काम भी किया जा रहा है और रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From