• Monday, 09 June 2025
पत्थर खनन कंपनी पर घोटाला में लगा चार करोड़ जुर्माना, मचा हड़कंप

पत्थर खनन कंपनी पर घोटाला में लगा चार करोड़ जुर्माना, मचा हड़कंप

stmarysbarbigha.edu.in/

पत्थर खनन कंपनी पर घोटाला में लगा चार करोड़ जुर्माना, मचा हड़कंप

शेखपुरा

शेखपुरा जिला अधिकारी सावन कुमार के द्वारा पत्थर माफियाओं पर नकेल कस दी गई है। खनन विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। बड़ी कंपनी पर खनन विभाग में बड़ा जुर्माना लगाया है। गड़बड़ी पकड़े जाने पर यह जुर्माना लगाया है। खनन माफिया के द्वारा स्टॉक दिखाने के बाद भी खनन का पत्थर बेच लेने पर यह जुर्माना लगाया गया है।

जिला खनिज पदाधिकारी अखलाक हुसैन

इस आशय की जानकारी जिला खनिज पदाधिकारी अखलाक हुसैन ने देते हुए बताया कि शेखपुरा जिला के पचना में संचालित रॉय इंजीनियरिंग कंपनी पर अवैध रूप से पत्थर खनन के स्टाफ को बेच लेने के लिए चार करोड़ सात लाख का जुर्माना लगाया गया है। बताया कि माइनिंग इंस्पेक्टर के द्वारा वहां निरीक्षण कराया गया तो इसमें स्टॉक मात्र 16000 सीएफटी पाया गया जबकि कंपनी के द्वारा अगस्त 2021 में लीज खत्म होने पर वह 4 लाख 50 हजार सीएफटी पत्थर स्टॉक होने की बात कही थी। परंतु कंपनी ने गड़बड़ी करते हुए सारे स्टॉक को बेच दिया जिसके बाद यह जुर्माना लगाया गया।

 

साथ ही साथ 5 लाख 50 हजार का जुर्माना समय पर इंस्टॉलमेंट नहीं देने के लिए भी लगा है । खनन माफियाओं में इस तरह की कार्रवाई से काफी हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

बताया जा रहा है कि रॉय इंजीनियरिंग कंपनी को बड़ा राजनीतिक संरक्षण प्राप्त था। बावजूद इसके खनन विभाग ने बड़ी कार्यवाही कर दी है। इससे पहाड़ में लगे खनन माफियाओं में हड़कंप है। चार करोड़ सात लाख का जुर्माना लगाने के बाद 5 लाख 50 हजार का अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया गया है।

बता दें कि इससे पहले भी एरिना फूड एग्रो कंपनी पर भी खनन विभाग ने जुर्माना ₹6 करोड़ 32 लाख लगाया। कंपनी के संचालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई। इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज हो सकती है। इस खनन विभाग की कार्रवाई से जिले में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है।

DSKSITI - Large

 

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From