• Wednesday, 25 February 2026
पुलिस कप्तान दयाशंकर का ऑपरेशन मजनू, तीन धराए

पुलिस कप्तान दयाशंकर का ऑपरेशन मजनू, तीन धराए

Vikas

बरबीघा।

पुलिस कप्तान दयाशंकर ने ऑपरेशन मजनू छेड़ दी है। पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिले भर में आज ऑपरेशन मजनू चलाया गया। इसके तहत विशेष टीम के द्वारा स्कूल कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के आसपास पुलिस गश्ती तेज की गई तथा संदिग्ध मजनू को पकड़ लिया गया।

इसी कड़ी में बरबीघा के मिशन ओपी थाना क्षेत्र के तैलिक बालिका हाई स्कूल के पास मंडरा रहे तीन मजनू को थाना अध्यक्ष राज किशोर ने पकड़ लिया।

ऑपरेशन मजनू के तहत पकड़े गए तीनों लड़कों को थाने में लाकर पूछताछ की गई एवं बाद में अभिभावकों को बुलाकर कड़ी चेतावनी के साथ छोड़ दिया गया। सभी अभिभावकों से पुलिस ने बांड भी लिखवाएं। पुलिस की इस हरकत के बाद मजनू में हड़कंप देखा जा रहा है।

बरबीघा में सकल देव नगर, फैजाबाद इत्यादि स्थानों पर मजनुओं का जमावड़ा सुबह 5:00 बजे से ही देखा जाता है जिसके द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी की जाती है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like