
तो क्या शेखपुरा जिले का नाम बदलकर कृष्ण नगर हो जायेगा…

शेखपुरा।
शेखपुरा जिले का नाम बदलकर कृष्ण नगर करने की मांग उठ गई है। यह मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की गई है। यह मांग दक्षिण बिहार यात्री संघ के अध्यक्ष सह अधिवक्ता अतीष कुमार सिंहा के द्वारा किया गया है।
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र की जानकारी पत्रकारों को देते हुए अतीष कुमार सिन्हा अधिवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री को शेखपुरा जिले का नाम बदलने की मांग का पत्र भेजा गया है।
उन्होंने कहा कि यह पत्र प्रधानमंत्री सहित अन्य लोगों को भी भेजा जाएगा और इसके लिए आंदोलन तेज किया जाएगा।
मुख्यमंत्री को दिए पत्र में अतीष कुमार सिन्हा ने कहा है कि शेखपुरा एक ऐतिहासिक जिला है जो हमारे राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू का जन्म स्थान है।
कोई विरोध नहीं
इस जिला का नाम शेखपुरा से बदलकर कृष्ण नगर कर दिया जाए। शेखपुरा के नाम से कोई भी ऐतिहासिक जुड़ाव नहीं है जिससे क्षेत्र के व्यक्तियों को किसी प्रकार की कोई धार्मिक या ऐतिहासिक क्षति नहीं होगी।
प्रथम मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि

उन्होंने लिखा है कि प्रथम मुख्यमंत्री के नाम पर जिले का नाम रखने पर एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अतीष कुमार सिन्हा ने बताया कि बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह का जन्म शेखपुरा जिले के माउर गांव में हुआ था और उन्होंने देश भर में बिहार की एक अलग पहचान दिलाई और दलितों को देवघर मंदिर में प्रवेश कराने से लेकर जमींदारी उन्मूलन तक का आंदोलन चलाया और उसे सफल बनाया इसलिए उनको यह सम्मान दिया जाना चाहिए।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!