• Monday, 09 February 2026
बालाकोट एयर स्ट्राइक को शौर्य दिवस के रूप में मनाया

बालाकोट एयर स्ट्राइक को शौर्य दिवस के रूप में मनाया

Vikas

बरबीघा

बुधवार को नवयुवकों के द्वारा बालाकोट एयर स्ट्राइक के एक साल पूरे होने के खुशी में इसे शौर्य दिवस के रूप में जुलूस निकालकर मनाया गया ।

जानकारी देते हुए सूरज कुमार ने बताया की पुलवामा हमले के विरोध में भारतीय वायुसेना के द्वारा मिराज जेट्स से पाकिस्तान स्थित बालाकोट पर एयर स्ट्राइक कर तीन सौ आतंकवादियों को जहन्नुम पहुंचा दिया गया और पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई ।
इसी को लेकर 26 फरवरी को हम लोग शौर्य दिवस के रूप में मना रहे हैं ।
जिसे लेकर काफी संख्या में नवयुवकों ने जुलूस निकाला तथा भारत माता की जय,वीर जवानों की जय के नारों के साथ यह जुलूस महुआतल ,फैज़ाबाद ,थाना चौक, पुरानी शहर होते हुए पूरे नगर में भ्रमण कर शहीद जवानों तथा एयर स्ट्राइक में शामिल जांबाज सिपाहियों को याद किया गया ।

DSKSITI - Large

इस मौके पर लोजपा जिलाध्यक्ष इमाम गजाली,अमोद कुमार लोजपा जिला महासचिव समेत,अभय कुमार, नवीन कुमार, पंकज चंद्रवंशी, मनोज राय, प्रवीण कुमार,भाजपा नेता हीरालाल सिंह एवं काफी संख्या में नवयुवक मौजूद थे ।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From