• Wednesday, 10 June 2026
पूर्व कांग्रेसी नेता स्वर्गीय रामबालक यादव की पुण्यतिथि पर जुटे लोग, दी श्रद्धांजलि

पूर्व कांग्रेसी नेता स्वर्गीय रामबालक यादव की पुण्यतिथि पर जुटे लोग, दी श्रद्धांजलि

Vikas

शेखपुरा।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे स्वर्गीय रामबालक यादव के पुण्यतिथि पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी। गिरहिंडा चौक पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उन्हें राजनीति और समाज हित में काम करने वाला व्यक्ति बताया।

इस मौके पर कांग्रेस के उपाध्यक्ष गंगा कुमार यादव ने कहा कि स्वर्गीय रामबालक यादव ने समाज हित में लगातार काम किया और कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में लगे रहे। मौके पर बोलते हुए विधिक संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने भी कहा कि रामबालक यादव समाज के लिए प्रेरणा थे। जातिवाद और भेदभाव से अलग हटकर इन्होंने सभी के लिए काम किया।

इस मौके पर बृजनंदन सिंह, राजद जिला अध्यक्ष विजय यादव, संतोष कुमार, सतपाल यादव, संजय गोप, रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From