• Wednesday, 25 February 2026
गर्भवती महिलाओं के लिए लगा जांच शिविर, घर पे प्रसव नहीं कराने का निर्देश

गर्भवती महिलाओं के लिए लगा जांच शिविर, घर पे प्रसव नहीं कराने का निर्देश

Vikas

बरबीघा।

मिर्जापुर महादलित टोला समुदाय भवन में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रसव पूर्व जाँच शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 आत्मानंद कुमार एवं सर्वा ग्राम पंचायत के मुखिया श्री सम्भु सिंह के नेतृत्व में किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पिछले छः महीने के मासिक प्रतिवेदन देखने के उपरांत बरबीघा प्रखंड में 9 स्वास्थ्य उपकेंद्र के 14 गाँव में गृह प्रसव की संख्या ज़्यादा पाई गई है जिसको ध्यान में रखते हुए इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों से सम्बंधित गाँव में प्रसव पूर्व जाँच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया जा रहा है और प्रत्येक तीन महीने के अंतराल पर इन सभी जगहों पर अक्टूबर तक शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसका उद्देश्य है कि कोई भी गर्भवती महिलाओं छूट न जाये।

मुखिया जी के द्वारा भी शिविर में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए बोले कि इस आधुनिक समय में भी घर पर प्रसव हो जा रहा है यह बहुत ही चिंता की बात है जो हमलोग के प्रयास से ही दूर हो सकता है इसमें पंचायत प्रतिनिधि,जीविका, विकाश मित्र, टोला सेवक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता के संयुक्त प्रयास से गृह प्रसव एवं अन्य बीमारियों को कम किया जा सकता है।

इस शिविर में डॉ0 नूर फातिमा के द्वारा गर्भवती महिलाओं को देखा गया और जरूरी सलाह भी दिया गया, लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार के द्वारा महिलाओं को हीमोग्लोबिन, HIV, VDRL, हेपेटाइटिस, वजन, बीपी की जाँच की गई। और ए0एन0एम0 के द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं को आयरन कैल्शियम की गोली दी गई।

पिरामल फाउंडेशन के नीरज कुमार के द्वारा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजन, एवं प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान,मिजिल्स रूबेला एवं बच्चों के टीकाकरण पर जानकारी दी गई। इस शिविर में अन्य लोगों को भी डॉ0 द्वारा देखते हुए सर्दी, खाँसी, बुखार ,दर्द की दवा दिया गया शिविर के आयोजन में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, बी0सी0एम0 सर्वा पंचायत के विकाश मित्र, मिर्जापुर के टोला सेवक, जीविका के सी0एम0, समहू के सदस्य, स्कूल के एच एम0 बृजनंदन पासवान की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like