शेखपुरा डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 , कौन बना चैंपियान
शेखपुरा डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2023 कौन बना चैंपियान
बरबीघा
बिहार स्टेट वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन एवम शेखपुरा जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2023 बरबीघा स्थित डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के खेल परिसर में सम्पन्न हुआ जिसमें जिले भर से बच्चों एवम युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शेखपुरा जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार, डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य सुधांशु शेखर, वेटलिफ्टिंग के नेशनल कोच रॉकी, खेल प्रशिक्षक पवन कुमार, रोहित कुमार, स्पर्श कुमार एवम मयंक कुमार ने फीता काटकर इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।

दिन भर चली इस प्रतियोगिता में लगभग दो सौ बालक एवम बालिका प्रतिभागियों ने अपने हुनर दिखाए। बालिका वर्ग में 40 केजी कैटेगरी में हेमा कुमारी ने 30 किलो भार उठाया जबकि 45 केजी केटेगरी में अमृता रंजन ने 35 किलो एवम 65 केजी कैटेगरी में सुहानीकुमारी ने 45 किलो भार उठाया। बालक वर्ग में 49 केजी वर्ग में हरिशरण एवम प्रिशु ने 80 किलो भार उठाया जबकि 67 केजी वर्ग में प्रियांशु शंकर एवम निखिल रंजन ने 95 किलो भार उठाया। 73 केजी वर्ग में शशि राज ने 95 किलो, जबकि 77 केजी वर्ग में ऋषि राज ने 110 किलो भार उठाकर गोल्ड मैडल पर कब्जा जमाया।
सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल व सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। जिला अध्यक्ष श्री राजीव कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर आज की इस प्रतियोगिता में चयनित बालिका एवम बालक प्रतिभागी क्रमशः नवादा एवम मोतिहारी में नवंबर में होने वाली राज्य-स्तरीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों अध्यक्ष राजीव कुमार एवम कोच रॉकी को डिवाइन लाइट के प्राचार्य सुधांशु शेखर एवम विद्यालय के खेल प्रशिक्षक पवन कुमार-रोहित कुमार द्वारा सम्मानित किया गया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!