• Thursday, 26 March 2026
पूर्व सांसद राजो बाबू की 100वीं जयंती पर शेखपुरा में सर्वदलीय श्रद्धांजलि समारोह

पूर्व सांसद राजो बाबू की 100वीं जयंती पर शेखपुरा में सर्वदलीय श्रद्धांजलि समारोह

Vikas

पूर्व सांसद राजो बाबू की 100वीं जयंती पर शेखपुरा में सर्वदलीय श्रद्धांजलि समारोह 

 

शेखपुरा। 

पूर्व सांसद स्व. राजो सिंह की 100वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम जिला कांग्रेस कार्यालय आजाद हिंद आश्रम में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं दिवंगत नेता के पौत्र कुमार सत्यजीत की अगुवाई में आयोजित किया गया।

समारोह के दौरान आजाद हिंद आश्रम परिसर में स्थापित स्व. राजो सिंह की आदमकद प्रतिमा पर सभी नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कुमार सत्यजीत ने कहा कि शेखपुरा जैसे छोटे कस्बाई क्षेत्र को पहले अनुमंडल और बाद में जिला का दर्जा दिलाने में स्व. राजो सिंह की अहम भूमिका रही। उन्होंने कहा कि लगभग 45 वर्षों तक उन्होंने विधानसभा और लोकसभा में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए शेखपुरा के चतुर्दिक विकास के लिए कार्य किया।

उन्होंने कहा कि आज भी जिले के लोग उन्हें ‘जिला निर्माता’ के रूप में याद करते हैं और उनकी कमी लगातार महसूस की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण जल्द ही किया जाएगा।

DSKSITI - Large

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्व. राजो सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी, जितेंद्रनाथ, आनंदी यादव, जिला परिषद सदस्य रघुनंदन, पूर्व मुखिया रामानुज सिंह उर्फ कारू सिंह, उप प्रमुख घनश्याम कुमार, पूर्व मुखिया प्रभात सिंह, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह, उदय शंकर, जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष पंकज कुमार, रामाधीन कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रमाकांत प्रसाद सिंह, सेवा निवृत्त जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार, कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष शिवशंकर महतो, श्रवण कुमार सिंह, ललन सिंह, मो. मुआज्जम, मो. इरशाद, मो. असलम, रामकृष्ण सिंह, पूर्व मुखिया नवीन कुमार तथा पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर पासवान सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और समर्थक मौजूद रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like