विष्णुधाम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
विष्णुधाम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
बरबीघा: शेखपुरा
सामस स्थित ऐ
तिहासिक विष्णुधाम में दो जून को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। रविवार शाम डीएम शेखर आनंद और एसपी बलीराम चौधरी ने प्रशासनिक टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने मंच, पंडाल, सुरक्षा, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
विष्णुधाम समिति के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करेंगे। अंचलाधिकारी गौरव कुमार के अनुसार, मुख्यमंत्री यहाँ 'सात निश्चय-3' के तहत आयोजित पंचायत स्तरीय सहयोग शिविर में भी शामिल होकर आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!