• Sunday, 16 August 2026
पत्नी ने सिगरेट पीने से मना किया तो बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दी जान

पत्नी ने सिगरेट पीने से मना किया तो बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दी जान

Vikas

पत्नी ने सिगरेट पीने से मना किया तो बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दी जान

 
 शेखपुरा।
 
रविवार को शेखपुरा में बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अश्विनी कुमार चंद्रा (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे करीब नौ महीने पहले दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के शेखपुरा मंडल मुख्यालय में कार्यपालक अभियंता (असैनिक) के पद पर योगदान किए थे। मृतक मूल रूप से समस्तीपुर जिले के हसनपुर के निवासी बताए गए हैं।
 
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सिगरेट पीने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की तथा तकनीकी साक्ष्य जुटाने के लिए एसएफएल टीम को भी बुलाया गया।
 
बताया गया कि अश्विनी कुमार चंद्रा सिगरेट पीते थे, जिसका उनकी पत्नी पम्मी विरोध करती थीं। रविवार दोपहर इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद और हल्की झड़प हुई। इसके बाद पत्नी शिकायत लेकर कथित रूप से थाना चली गईं। वापस लौटने पर घर के एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।
DSKSITI - Large

 
पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अश्विनी कुमार पंखे के हुक से कपड़े के फंदे में लटके मिले। उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वे पत्नी और चार वर्षीय पुत्र के साथ कच्ची रोड में कॉलेज मोड़ के पास किराए के मकान में रहते थे। सहकर्मियों के अनुसार, प्रोन्नति के बाद कार्यपालक अभियंता के रूप में यह उनकी पहली पदस्थापना थी।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like