• Friday, 01 May 2026
नालंदा में संसाधन शिक्षक 17 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई

नालंदा में संसाधन शिक्षक 17 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई

Vikas

नालंदा में संसाधन शिक्षक 17 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी ब्यूरो की कार्रवाई 

 
पटना/नालंदा। 
 
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, बिहार की टीम ने नालंदा जिले में एक संसाधन शिक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड संसाधन केंद्र, चंडी (जिला नालंदा) में कार्यरत संसाधन शिक्षक मनोज कुमार वर्मा को 17,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई निगरानी थाना कांड संख्या 019/26 के तहत 16 मार्च 2026 को की गई।
बताया गया है कि चंडी प्रखंड के मुबारकपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा  कुमारी अंतर वेतन एवं वार्षिक वेतन वृद्धि भुगतान के एवज में रिश्वत की मांग  रही है।
 
शिकायत की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप दल का गठन किया। इसके बाद योजना के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र, चंडी स्थित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में मनोज कुमार वर्मा को 17 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुमारी के कहने पर शिक्षक मनोज कुमार को रिश्वत दिया जा रहा था।
DSKSITI - Large

 
 
निगरानी अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे विशेष निगरानी न्यायालय, पटना में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like