• Tuesday, 10 March 2026
भीड़ के कारण बरबीघा स्टेशन पर हंगामा, आधे से अधिक यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे

भीड़ के कारण बरबीघा स्टेशन पर हंगामा, आधे से अधिक यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे

Vikas

भीड़ के कारण बरबीघा स्टेशन पर हंगामा, आधे से अधिक यात्री ट्रेन में नहीं चढ़ पा रहे 


 शेखपुरा।
 
होली के बाद कामकाज के लिए प्रदेश लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण बरबीघा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि पिछले कई दिनों से आधे से अधिक यात्री टिकट होने के बावजूद ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं। इसी को लेकर नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। कुछ यात्रियों ने रेलकर्मियों को धमकी दी, पत्थरबाजी की और टिकट काउंटर की खिड़की उखाड़ने का भी प्रयास किया।
यात्रियों का कहना था कि जब वे ट्रेन में चढ़ ही नहीं पा रहे हैं तो उनका टिकट वापस किया जाए। हालांकि रेलवे नियम के अनुसार टिकट रद्द कराने पर 30 रुपये शुल्क देना पड़ता है, जबकि बरबीघा से पटना का किराया ही मात्र 25 रुपये है। इस कारण रेलवे प्रबंधन ने टिकट लौटाने में असमर्थता जताई। इससे नाराज होकर यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर रेलवे अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
 
मौके पर मौजूद सामस गांव निवासी रोहित कुमार, रजनीश कुमार तथा बरबीघा बाजार निवासी मुन्ना कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों से वे टिकट कटाने के बावजूद ट्रेन में चढ़ नहीं पा रहे हैं। ट्रेन में पहले से इतनी भीड़ रहती है कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती।
इधर, बरबीघा रेलवे यात्री सुविधा समिति के अध्यक्ष अविनाश कुमार काजू ने इस मार्ग पर एक अतिरिक्त इंटरसिटी ट्रेन चलाने की मांग रेलवे से की है। वहीं रेलवे यात्री संघ के रंजीत कुमार ‘बुधन भाई’ ने ट्रेनों में 12 की जगह 16 डिब्बे लगाने की मांग उठाई है।
DSKSITI - Large

 
स्टेशन प्रबंधक सुबोध कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ने से परेशानी हो रही है। वहीं बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like