• Thursday, 16 October 2025
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की टॉर्च पहुंची शेखपुरा, जोरदार स्वागत

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की टॉर्च पहुंची शेखपुरा, जोरदार स्वागत

Vikas

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की टॉर्च पहुंची शेखपुरा, जोरदार स्वागत

 

शेखपुरा, 01 मई 2025 – 

 

खेल विभाग, बिहार सरकार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तैयारी जोरों पर है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 15 मई तक राज्य के पांच जिलों—पटना, गया, नालंदा (राजगीर), बेगूसराय और भागलपुर में किया जाएगा।

प्रतियोगिता से पहले खेलों के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ाने और जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित खेलो इंडिया टॉर्च टूर कार्यक्रम आज शेखपुरा जिले में पहुंचा। यह विशेष रथ के माध्यम से विभिन्न जिलों की यात्रा करते हुए लखीसराय से शेखपुरा पहुंचा, जहां टाउन हॉल में इसका मुख्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी और उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार ने टॉर्च को हाथ में लेकर टाउन हॉल तक यात्रा की, जहां उपस्थित अधिकारियों, आमजन और खिलाड़ियों ने जोश और उत्साह के साथ टॉर्च का स्वागत किया।

 

समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा, "बिहार अब खेल क्रांति की ओर अग्रसर है। जहां यह राज्य ज्ञान की धरती के रूप में जाना जाता था, वहीं अब यह खेलों के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है।"

 

उप विकास आयुक्त ने कहा, "खेलो इंडिया यूथ गेम्स बिहार के खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। एशियन विमेन हॉकी चैंपियनशिप के बाद यह आयोजन राज्य के लिए गर्व का क्षण है।" उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की।

DSKSITI - Large

 

कार्यक्रम में अतिथियों को शुभंकर ‘गजसिंह’ की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि रविशंकर जी ने बताया कि 14 अप्रैल से 3 मई तक चलने वाला टॉर्च टूर राज्य के विभिन्न जिलों में खेलों का प्रचार-प्रसार कर रहा है। उन्होंने शेखपुरावासियों का सहयोग के लिए आभार जताया और उम्मीद जताई कि इससे जिले के खिलाड़ी प्रेरित होकर राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

 

अपर समाहर्ता ने खेलों में महिलाओं की भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और युवाओं को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के उदाहरणों से प्रेरित किया।

 

इस कार्यक्रम में जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारी, खेल संघ के खिलाड़ी, वालंटियर्स और विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like