• Monday, 01 June 2026
शिक्षक संघ के नेता नरेश शास्त्री के निधन पर शोक सभा आयोजित

शिक्षक संघ के नेता नरेश शास्त्री के निधन पर शोक सभा आयोजित

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा के डीईओ कार्यालय के पास सोमवार को शिक्षक संघ के नेता नरेश शास्त्री के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में शिक्षक जुटे। समारोह की अध्यक्षता शिक्षक श्रवण कुमार ने की।

इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर उनको नमन किया गया और मृतक आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। साथ ही सरकार से परिवार वालों को 30 लाख मुआवजा देने और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग भी की गई। मौके पर वीरेंद्र कुमार विमल, रामाशीष यादव, ललन कुमार, राकेश कुमार, शंभू कुमार, मिथिलेश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From