आतंकी हमला, सभी तरफ आक्रोश। पाक पीएम इमरान खान का पुतला फूंका
शेखपुरा
शेखपुरा के सिरारी में प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के पुतला फूंकने के क्रम में पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा भी लगा। सभी लोग पुलवामा में हुए आतंकी हमले से काफी आक्रोशित थे। इस मौके पर रंजीत कुमार, जितेंद्र शर्मा, सनोज कुमार, गणेश कुमार, पंजाबी मोदी सहित अन्य लोग शामिल थे।

इसी तरह बरबीघा रेफरल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी भी शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी।

साथ ही आतंकी घटना की निंदा की। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ फैसल अरशद, प्रबंधक रंजन कुमार, पिरामल के नीरज कुमार, केयर इंडिया के अमन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!