• Monday, 09 June 2025
शेखपुरा में पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, आधा दर्जन जख्मी

शेखपुरा में पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, आधा दर्जन जख्मी

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा में पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, आधा दर्जन जख्मी

 

शेखपुरा

 

शेखपुरा में शुक्रवार को पुलिस टीम पे हमला का मामला सामने आया। इसमें आधा दर्जन। पुलिस जवान जख्मी हो गए। दो पुलिस जवान को अधिक चोट लगी। दोनो को रेफर किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि शेखपुरा सदर प्रखंड के टाउन थाना के एकसरी गांव में गणेश जी प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इसी शोभायात्रा में शामिल कुछ बदमाशों के द्वारा ट्रक चालक से मारपीट की जा रही थी। इसी मारपीट की शिकायत पुलिस को 112 पे कॉल करके दी गई। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो बदमाशों के द्वारा पुलिस वालों पर ही हमला कर दिया गया। इसमें कुछ पुलिस के जवान चोटिल हो गए। बाद में वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा भी सूचना मिलने पर खुद एकसारी गांव पहुंचे । थाना अध्यक्ष विनोद राम भी मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने में जुटे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया है इसमें दो पुलिस वाले गंभीर रूप से जख्मी हुए। जबकि चार अन्य को भी चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल को सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। वहां से स्थिति ठीक नहीं देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like