• Thursday, 09 May 2024
पुलिस जीप देखकर बाइक छोड़कर भाग गया युवक फिर मिलाया

पुलिस जीप देखकर बाइक छोड़कर भाग गया युवक फिर मिलाया

DSKSITI - Small

पुलिस जीप देखकर बाइक छोड़कर भाग गया युवक फिर मिलाया

शेखपुरा।

पुलिस की जीप आते देखकर युवक भाग खड़ा हुआ। भागने के क्रम में युवक ने अपनी बाइक को भी छोड़ दिया। पुलिस जब युवक को भागते देखा तो बाइक को अपने कब्जे में लिया और फिर उसकी छानबीन शुरू की।

मंगलवार को पुलिस गस्ती दल को देखकर एक बाईक पर सवार दो तस्कर विदेशी शराब से भरे थैला और बाईक छोड़कर निकल भागने में सफल हो गए। इस बाबत नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक विनोद राम ने बताया कि नगर थाना के एएसआई भरत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम शहर के गिरिहिंडा मुहल्ले की तरफ गस्ती में थी। तभी अरघौती पोखर के समीप कटारी के तरफ से एक बाईक पर सवार होकर शेखपुरा शहर की ओर आ रहे दो युवक पुलिस वाहन को देखकर बाईक और विदेशी शराब से भरे थैले को छोड़कर निकल भागे।बरामद थैला से आठ बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। जबकि तस्करों द्वारा छोड़कर गए अपाची बाईक को भी पुलिस जब्त कर ली।इस संबंध में दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है।साथ ही फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

भूमि विवाद में वृद्ध सहित 4 को किया मारपीट कर घायल

 

शेखपुरा।

मंगलवार को नगर परिषद शेखपुरा के कमासी गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष के लोगों ने लाठी और डंडों से प्रहार कर दूसरे पक्ष के एक 65 वर्षीय वृद्ध राजेंद्र यादव सहित उनके परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया। घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की सहायता से सदर अस्पताल शेखपुरा में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। इस घटना में गृहस्वामी राजेंद्र यादव के साथ साथ उनकी पत्नी गीता देवी , 17 वर्षीय पुत्री विनीता कुमारी ,15 वर्षीय पुत्र संटू यादव घायल हो गए। घायलों में वृद्ध बुरी तरह घायल बताया गया है।

DSKSITI - Large

घायल वृद्ध ने बताया कि घटना गांव के ही रामविलास यादव के पुत्रों में अशोक यादव , राजेश यादव ,ब्रजेश यादव तथा योगेद्र यादव ने घटना को अंजाम दिया।इन लोगों ने लाठी और डंडों से घायल लोगों के उपर प्रहार कर जख्मी कर दिया घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।जबकि घायल वृद्ध ने नगर थाना पुलिस से इसकी शिकायत की है।पुलिस मामले की छानबीन करना शुरू कर दी है।इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की खबर नही है।लेकिन घटना के बाद दोनो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From