• Monday, 09 June 2025
किडनी पेशेंट रोहित की मदद के लिए आगे आ रहे लोग, डाकघर कर्मचारियों ने दी मदद

किडनी पेशेंट रोहित की मदद के लिए आगे आ रहे लोग, डाकघर कर्मचारियों ने दी मदद

stmarysbarbigha.edu.in/

बरबीघा। न्यूज़ ब्यूरो

किडनी पेशेंट और डायलिसिस के सहारे जीवन यापन कर रहे रोहित की मदद करने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आ रहे हैं। खासकर संगठनों के आगे आने से आर्थिक मदद मिल रही है। इसी कड़ी में बरबीघा डाकघर के अधिकारी और कर्मचारियों ने सामूहिक रुप से आर्थिक मदद इकट्ठा कर रोहित कुमार को ₹21000 की मदद की।

मदद देने वालों में डाकघर के पदाधिकारी मनीष कुमार, ग्रामीण डाक पाल अरुण सिंह सहित डाकघर से जुड़े नीरज सोनी, लल्लू कुमार, संतोष कुमार, उदय सिंह, रामऔतार सिंह, रूबी कुमारी, रणजीत कुमार, पुरषोत्तम कुमार, गुड्डु कुमार प्रमुख हैं।

इसी तरह व्हाट्सप्प ग्रुप मित्र मंडली के द्वारा भिक्षाटन कर 15000 की आर्थिक मदद जुटाई गई जिसे रोहित को सुपुर्द किया गया। जबकि सकलदेव नगर मोहल्ले में जीवन बीमा अभिकर्ता कन्हैया जी की पहल से शिव शिष्य परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रुप से चंदा इकट्ठा कर 6000 जुटाए।

बता दें कि रोहित कुमार को डायलिसिस के लिए प्रत्येक महीने 30000 से ₹40000 की जरूरत पड़ती है और आर्थिक रुप से कमजोर और किसान घर से होने की वजह से रोहित कुमार के लिए यह मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर सेव रोहित करके कैंपेन चलाया गया और इसका असर हुआ कि लोग रोहित कुमार को मदद कर रहे हैं।

उधर पंकज कुमार पप्पू (चंदेश्वर पेट्रोल पम्प माउर) की तरफ से भी 5000 की आर्थिक मदद दी गयी। शेखपुरा के गिरहिंडा निवासी एक छात्र ने अपने पॉकेट मनी से रोहित को 2500 का गुप्त दान दिया है।

पंकज कुमार पप्पू
DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like