• Monday, 09 June 2025
सम्राट चौधरी ने विपक्ष की एकता को बताया मजाक , भाजपा ने गिनाए 9 साल की उपलब्धियां

सम्राट चौधरी ने विपक्ष की एकता को बताया मजाक , भाजपा ने गिनाए 9 साल की उपलब्धियां

stmarysbarbigha.edu.in/

सम्राट चौधरी ने विपक्ष की एकता को बताया मजाक , भाजपा ने गिनाए 9 साल की उपलब्धियां 

 

शेखपुरा 

 

शेखपुरा में शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया । जमुई जाने के क्रम में सम्राट चौधरी ने बरबीघा के श्री कृष्ण चौक पर बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं शेखपुरा में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए विपक्षी एकता को मजाक बताया। कहा कि बिहार की स्थिति गड़बड़ हो रही है।नीतीश जी देश संभालने की बात कर रहे हैं।

 

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार सपने में प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं।

 

भाजपा ने गिनाए 9 साल केंद्र सरकार की उपलब्धियां 

 

 

DSKSITI - Large

शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों की गिनती कराई गई । इसको लेकर बैठक का आयोजन हुआ। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधान पार्षद राजेंद्र गुप्ता शामिल हुए।

 

 उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों को गिनाते हुए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण बाली सरकार बताया।

 

कहा, भारत आज आत्मनिर्भर देश के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए विश्व गुरु कहलाने लगा है। यह भी बताया कि 2014 में विकसित देशों की सूची में भारत एक बार में नंबर पर था । आज ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पांचवें नंबर पर है।

 

इस बैठक में प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रोफेसर सुधीर कुमार, संजय सिंह, सजीत प्रभाकर, विपिन मंडल, राजीव सिन्हा, बलराम कुमार, मनोज सिन्हा सहित अन्य की भागीदारी रही।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like