• Monday, 09 June 2025
सुषमा स्वराज के निधन पे बीजेपी, राजद सहित सभी लोग दे रहे श्रद्धांजलि

सुषमा स्वराज के निधन पे बीजेपी, राजद सहित सभी लोग दे रहे श्रद्धांजलि

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

पूर्व विदेश मंत्री, स्वर कोकिला सुषमा स्वराज के निधन पर शेखपुरा के राजनीतिक कार्यकर्ता एवं बुद्धिजीवियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। इस संबंध में राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस संबंध में बात करते हुए राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट राजद जिलाध्यक्ष विजय यादव श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष गंगा कुमार यादव ,पत्रकार श्रीनिवास ने सुषमा स्वराज को एक प्रखर नेता ,सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली नेत्री , कुशल राजनीतिज्ञ एबम उनके निधन को भारतीय राजनीति में अपूरणीय क्षति बताया है।

उधर देश के पूर्व विदेश मंत्री सह भाजपा के कद्दावर नेत्री सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन से भाजपा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई ।इस अवसर पर जिला मुख्यालय बाईपास भाजपा कार्यलय शेखपुरा में मृत आत्मा के प्रति दो मिनट का मौन रखा गया एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस अवसर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ के स्वयंभू , जिला प्रवक्ता राजीव कुमार सिन्हा ,जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, बरबीघा बिधान सभा के विशेष विस्तारक हिरालाल सिंह ,मीडिया प्रभारी मोहन सिंह, अनिल सिंह ,भाजपा नेता मनोज सिन्हा मण्डल अध्यक्ष टुनटुन कुमार, राजकुमार पासवान, अमित कुमार पिंटू सहित कई कार्यकर्ता ने अपनी गहरी सवेंदना व्यक्त किया । शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी आस्था व्यक्त किया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like