• Friday, 17 October 2025
सिविल सर्जन को भव्य समारोह में दी गयी विदाई

सिविल सर्जन को भव्य समारोह में दी गयी विदाई

Vikas

शेखपुरा

आज टाउन हाॅल शेखपुरा में डाॅ॰ मृगेन्द्र प्रसाद सिंह, सिविल सर्जन शेखपुरा को एक भव्य समारोह आयोजित कर विदाई -सह-सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

नव पदस्थापित सिविल सर्जन डाॅक्टर कुवर सिंह को हार्दिक अभिन्नदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ॰ अशोक कुमार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर शशिकांत आर्य वरीय कोषागार पदाधिकारी अपने गीत-संगीत के माध्यम से सभी लोगों का दिल जीत लिये। डाॅ॰ मृगेेन्द्र प्रसाद सिंह को फूल माला, बुक्के, अंग वस्त्र, शाल, धार्मिक पुस्तकें आदि देकर सम्मानित किये।


इस अवसर पर सत्य प्रकाश शर्मा अपर समाहर्ता ने सिविल सर्जन को कर्मठ, ईमानदार एवं गरीबों का हितेषाी डाॅक्टर बताया। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन का विदाई समारोह नहीं है, यह उनका सम्मान समारोह है। वे जिला को अपने बेटी बरखा और दामाद के रूप में दो-दो डाॅक्टर दियें है। वे मृदभासी और कर्मठ डाॅक्टर है गरीबों की सेवा करना ही उनका मूल मंत्र है। सत्येंद्र कुमार सिंह उप विकाश आयुक्त शेखपुरा ने कहा कि डाॅ॰ मृगेन्द्र प्रसाद सिंह के पास डाॅक्टर का सभी गुण मौजूद है वे एक अच्छे डाॅक्टर के साथ-साथ कुशल संचालन कर्ता भी है।


DSKSITI - Large

जीएनएम की लड़कियों के द्वारा स्वागत गीत गाया। उन्होंने गीत-संगीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को तालियाॅ बजाने पर मजबूर कर दियें। उनके साथ कई डाॅक्टर भी झूमते हुये गीत गुनगुनाने लगे। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवे डाॅक्टरों को बुक्के देकर सम्मानित किया गया। टाउन हाॅल अधिकारियों और कर्मचारियों से भरा हुआ था। यह एक अद्भूत यादगार ऐतिहासिक क्षण था। इस अवसर पर डाॅक्टर अरबिंद कुमार सिविल सर्जन अरवल, प्रमोद कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, सत्येंद्र त्रिपाठी, निदेशक डीआरडीए, सिविल सर्जन की पत्नी, बेटा, बेटी के साथ-साथ जिले के सभी डाॅक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like