• Monday, 09 June 2025
उपेंद्र कुशवाहा पर लाठी चार्ज के खिलाफ सीएम का पुतला फूँका

उपेंद्र कुशवाहा पर लाठी चार्ज के खिलाफ सीएम का पुतला फूँका

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवम पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के ऊपर हुए पटना में पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को यहाँ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा दहन किया गया।

घटना के विरोध में रालोसपा के लोग शहर में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। साथ ही नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के चांदनी चौक पर रालोसपा के कार्यकर्ता गण जमा हुए और घटना के विरोध में सीएम नीतीश कुमार का पुतला जलाया।

इस बाबत रालोसपा देवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा शिक्षा सुधार को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से राजभवन मार्च कर रहे थे ।तब बिहार सरकार के इशारे पर पुलिसिया गुंडों ने उन पर जानलेवा हमला किया अगर कार्यकर्ता नहीं होते तो उपेंद्र कुशवाहा की हत्या कर दी जाती। कार्यकर्ताओं ने उपेंद्र कुशवाहा को कभर कर लिया और कार्यकर्ताओं को काफी लाठी डंडे से चोट पड़ी ।

लगभग 2 सौ की संख्या में पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता घायल है। पुतला दहन कार्यक्रम में मौके पर पार्टी के बिहार राज्य परिषद सदस्य देवेंद्र कुशवाहा, जिला अध्यक्ष उमेश सुमन, युवा जिला अध्यक्ष देवन मुखिया, धीरेंद्र महतो, रंजीत यादव ,अनीश धारी, विनोद ताती, भोला मांझी, रंजन ठाकुर, रविंद्र ताती ,श्याम सुंदर कुशवाहा, सुभाष मेहता, विजय कुशवाहा उपेंद्र महतो सहित भारी संख्या में रालोसपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like