• Monday, 09 June 2025
शेखपुरा के सरकारी अस्पताल में राजद विधायक ने किया सीटी स्कैन का शुभारंभ

शेखपुरा के सरकारी अस्पताल में राजद विधायक ने किया सीटी स्कैन का शुभारंभ

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा के सरकारी अस्पताल में राजद विधायक ने किया सीटी स्कैन का शुभारंभ

 

शेखपुरा 

 

शेखपुरा जिले के सदर अस्पताल में अब आम लोगों के लिए सीटी स्कैन की सुविधा की शुरुआत कर दी गई। गुरुवार को इस सुविधा का शुभारंभ राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय विधायक विजय सम्राट के द्वारा किया गया । इस मौके पर शेखपुरा के सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक सिंह सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

 इस दौरान विजय सम्राट में कहा कि आम लोगों के लिए यह बहुत ही उपयोगी साबित होगा । सीटी स्कैन करने के लिए जिले से बाहर लोगों को भटकना पड़ता था। अब यहां के सरकारी अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से लोगों को सुविधा होगी और यहां के चिकित्सकों को भी मरीज के इलाज में काफी सहायता मिलेगी। विधायक ने कहा कि एस के संजीवनी कंपनी के द्वारा यह सुविधा शुरू की गई है। बहुत ही गरीब लोगों को यहां किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा। सिविल सर्जन के माध्यम से इसकी सुविधा दी जाएगी। विधायक ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को अस्पताल में यह सुविधा शुरू करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

DSKSITI - Large

उधर, सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया की सीटी स्कैन की मांग यहां के लोगों की बहुत दिनों से जारी थी। जिसके वजह से यह सुविधा शुरू की गई है। एक करोड़ 80 लाख के लागत से मशीन की उपलब्धता करवाई गई है। यह पूरी तरह से निशुल्क सुविधा नहीं है। मामूली शुल्क लेकर इस सुविधा का लाभ लोगों को मिलेगा। सुविधा शुल्क सूची भी सीटी स्कैन कक्षा में लगा दिया गया है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From