• Wednesday, 25 February 2026
आरडी कॉलेज में योग दिवस पे जुटे छात्र छात्राएं..

आरडी कॉलेज में योग दिवस पे जुटे छात्र छात्राएं..

Vikas

शेखपुरा।

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस रामाधीन महाविद्यालय, शेखपुरा में छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों के बीच श्रद्धा एवं मनोयोग के साथ मनाया गया।

महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी प्रोफ़ेसर अमित कुमार के नेतृत्व में प्रातः 06:25 में प्रारंभ किया गया। योगाभ्यास का संचालन प्रोफेसर नवलता द्वारा किया गया। योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर कृष्णनंदन प्रसाद सिंह ने कहां की योग हमारी दिनचर्या में शामिल होना चाहिए इससे हमारे शरीर में चुस्ती स्फूर्ति बनी रहती है

महाविद्यालय परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर दिवाकर कुमार ने कहा की योग आज वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति के रूप में समाज के बीच प्रचलित हो रहा है। योग संपूर्ण शारीरिक पद्धति को शुद्धता प्रदान करती है। ज्ञातव्य हो कि मुंगेर विश्वविद्यालय बिहार का प्रथम विश्वविद्यालय है जहां योगा के पाठ्यक्रम में में पोस्ट ग्रेजुएशन, एम.फिल, पी. एच. डी एवं अन्य सर्टिफिकेट कोर्स संचालित किया जा रहा है। योग कार्यक्रम में प्रोफेसर त्रिपुरारी कुमार, कृष्णनंदन सिंह, अनिल कुमार निराला, राजन कुमार वर्मा, प्रकाश रंजन इत्यादि भी शामिल होकर योगाभ्यास किया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

rd

Comment / Reply From

You May Also Like