• Monday, 09 February 2026
रास्ता को लेकर हुआ विवाद, हो गई गोलीबारी, दो जख्मी

रास्ता को लेकर हुआ विवाद, हो गई गोलीबारी, दो जख्मी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के पुरैना गांव में रास्ता को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट एवं गोलीबारी हुई। इस घटना में मां और पुत्र जख्मी हो गए जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि पुरैना गांव में दो पक्षों के बीच रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गुरुवार की सुबह जमकर झगड़ा हुआ। झगड़ा धीरे-धीरे बढ़ते हुए आपस में मारपीट में बदल गई और फिर गोलीबारी होने लगी।

DSKSITI - Large

इसी गोलीबारी में राज नंदन यादव और उनकी मां जख्मी हो गई। जख्मी होने पर गांव में अफरा-तफरी मची और ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल को सदर अस्पताल से पूरा में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल में घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। वहीं चिकित्सकों ने हाथ में जख्म होने की बात कहते हुए खतरा से बाहर बताया है। पुलिस गांव में पहुंचकर स्थिति संभालने में जुट गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From