
बोले गिरिराज: यदि राम मंदिर नहीं बना तो कुछ भी हो सकता है…

शेखपुरा।
नवादा लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राम मंदिर नहीं बनेगा तो कुछ भी हो सकता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि धर्म परिवर्तन करा लेने से कोई मुसलमान नहीं हो जाता। भारत के हिंदू और मुसलमान सभी श्री राम भगवान के ही संतान है। यहां कोई बाबर का पुत्र नहीं है
हिंदू मुसलमान को लड़ाने का काम भी कांग्रेस की देन है और गुजरात में गैर गुजरातियों पर हो रहा हमला भी कांग्रेस की ही देन है.
इसी तरह सवर्णों के आंदोलन के पीछे भी कांग्रेस खड़ी है कांग्रेस देश को लड़ाने का ही काम किया है।
अवार्ड वापसी गैंग सभी फसाद के पीछे रहती है और लड़ाई लगाने का काम करती है। कांग्रेस के नेता कभी पाकिस्तान जाकर आतंकवादियों के गले मिलते हैं तो कभी भारत में रहकर नक्सलवादियों के गले मिलते हैं।
देश में सरदार पटेल प्रधानमंत्री होते तो देश आज ऐसी स्थिति में नहीं होता। जवाहरलाल नेहरू ने हमेशा हिंदू और मुसलमान को लड़ा के रखा ताकि उनको भूत मिल सके।
गिरिराज सिंह शेखपुरा जिले के बरबीघा विधानसभा में बीजेपी के महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम शर्मा के आवास पे आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। यहां से गिरिराज सिंह नालंदा चले गए।

उन्होंने कहा कि देश में बढ़ती जनसंख्या बहुत ही खतरनाक है और जहां जहां मुसलमानों की जनसंख्या बढ़ती है वहां सामाजिक सद्भाव बिगड़ता है। इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना अति आवश्यक है और इसके लिए देश को खड़ा होना होगा।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!