
20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए राजो बाबू, राजनीतिक सीमाओं से परे जुटे नेता और सामाजिक कार्यकर्ता

20वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए राजो बाबू, राजनीतिक सीमाओं से परे जुटे नेता और सामाजिक कार्यकर्ता
शेखपुरा, 9 सितंबर।
शेखपुरा जिले के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान देने वाले पूर्व सांसद स्व. ‘राजो बाबू’ की 20वीं पुण्यतिथि पर जिले भर से लोग श्रद्धा अर्पित करने पहुंचे। उन्हें शेखपुरा जिले का सृजनहर कहा जाता है, क्योंकि जिला निर्माण में उनका सर्वश्रेष्ठ योगदान रहा था। 9 सितंबर 2005 को अपराधियों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी।
इस बार पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र स्थित आजाद हिंद आश्रम (राजो
सिंह सेवा सदन) में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े नेता, सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि और आम लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने राजनीतिक प्रतिस्पर्धा से ऊपर उठकर राजो बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उनके पौत्र एवं बरबीघा से जदयू विधायक सुदर्शन कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने उन्हें नमन करते हुए कहा कि राजो बाबू ने हमेशा जनहित को ध्यान में रखकर कार्य किया और शेखपुरा जिले की स्थापना में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता जितेंद्र नाथ ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ पार्टी से विभिन्न कार्यकर्ता और सामाजिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। वहीं जन स्वराज के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, नेता क्यूम भी मौजूद रहे।
श्रद्धांजलि समारोह में शामिल प्रमुख लोगों में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सह पौत्र कुमार सत्यजीत, लखीसराय के पूर्व जिप सदस्य, महेंद्र यादव, जयराम सिंह मुखिया, मुकेश सिंह मुखिया, नवीन कुमार पूर्व मुखिया, राजेश रंजन उर्फ गुरु जी पूर्व मुखिया, विपिन चौरसिया रालोमो, प्रभात कुमार चंद्रवंशी जिला अध्यक्ष कांग्रेस, शिवशंकर महतो पूर्व जिला अध्यक्ष, घनश्याम कुमार उप प्रमुख घाट कुसुंभ, राजीव कुमार उर्फ पोषण सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष, मुकेश सिंह मुखिया अंबारी, आरडी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रमाकांत प्रसाद सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मुखिया रामानुज सिंह उर्फ कारू सिंह, महफूज खान, मो. इरशाद, पूर्व पैक्स अध्यक्ष मकेश्वर पासवान, कृष्णनंदन महतो, श्रवण कुमार सिंह, रामकृष्ण सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!