• Monday, 09 June 2025
जयंती पर याद किए गए राजो बाबू : लोगों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

जयंती पर याद किए गए राजो बाबू : लोगों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

stmarysbarbigha.edu.in/

जयंती पर याद किए गए राजो बाबू : लोगों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शेखपुरा

शेखपुरा के सृजनकर्ता कहे जाने वाले पूर्व सांसद एवं प्रखर राजनीतिज्ञ राजो बाबू को उनकी जयंती पर श्रद्धा पूर्वक याद किया गया। जयंती समारोह के अवसर पर शेखपुरा नगर के कांग्रेस आश्रम में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए लोग उमड़ पड़े। बरबीघा के जदयू विधायक एवं उनके पौत्र सुदर्शन कुमार ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

उनके साथ सर्वा पंचायत के मुखिया शंभू सिंह, अनिल साव, चंद्रभूषण कुशवाहा, सत्यजीत कुमार इत्यादि शामिल रहे। वहीं अलग खेमे में उनके भतीजे गुड्डू सिंह के द्वारा भी उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही साथ ही जिला परिषद के भावी प्रत्याशी पूनम देवी भी उनके साथ रही। जिला परिषद चुनाव को लेकर यह गुटबाजी है। इस अवसर पर कई लोग शामिल हुए और राजो बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं पूर्व मुखिया नवीन सिंह ने भी राजो बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

भाजपा युवा नेता की किया माल्यार्पण

राजो बाबू की प्रतिमा पर उनके ग्रामीण एवं भाजपा के युवा नेता गौरव कुमार ने भी माल्यार्पण किया। उसने कहा कि ये दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी की बात सुनते थे और सेवा करते थे इन पर माल्यार्पण करना गौरव की बात है

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From