• Monday, 09 February 2026
राजगीर रेप कांड में स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को फांसी देने को लेकर सीएम का पुतला फूंका

राजगीर रेप कांड में स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को फांसी देने को लेकर सीएम का पुतला फूंका

Vikas

 

बरबीघा

बरबीघा के श्री कृष्ण चौक पर राजगीर में हुए रेप कांड को लेकर सीएम का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को पुतला दहन का यह कार्यक्रम अखिल राष्ट्रीय जनतांत्रिक पार्टी के तत्वावधान में किया गया। मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि राजगीर रेप कांड को लेकर सरकार की पूरी व्यवस्था कठघरे में है।


एक तरफ जहां प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी की गई वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई जबकि आरोपियों को सजा दिलाने को लेकर भी पुलिस के द्वारा शिथिलता बरती जा रही है ।


उन्होंने कहा कि इस तरह के जघन्य और निर्मम कांड को लेकर पूरे समाज को जागरूक होने की जरूरत है और यथाशीघ्र त्वरित न्याय दिलाने की मांग की तथा कहा कि सरकार स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को तत्काल सजा देने का काम करें। मौके पर रौशन कुमार , रामबोल, मनोज सिंह, निरंजन सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From