• Monday, 09 June 2025
पोषण जागरूकता के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं उतर गई सड़क पर।

पोषण जागरूकता के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं उतर गई सड़क पर।

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा।

शेखपुरा बाल विकास परियोजना कार्यालय के द्वारा पोषण माह को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में पोषण की जानकारी देने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर कर लोगों को जागरूक करने लगी।

शुक्रवार को यह जागरूकता अभियान नगर परिषद क्षेत्र में कई जगहों पर चलाया गया। पोषण जागरूकता रैली के क्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुषमा कुमारी ने लोगों से अपील की कि पोषण से संबंधित जानकारी लेकर अपने बच्चों को उचित आहार दें जिससे उसका स्वास्थ्य समृद्ध हो सके।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्रीमती सुषमा सिन्हा की अगुवाई में बाल विकास परियोजना कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं महिला पर्यवेक्षकों के साथ साथ सभी आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका ने भाग लिया।

यह रैली बाल विकास परियोजना कार्यालय शेखपुरा से निकलकर दल्लू मोड़ होते हुए मखदुमपुर के रास्ते से पोषण संबंधित नारे स्लोगन गाते हुए बाल विकास परियोजना कार्यालय शेखपुरा में समाप्त किया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like