• Wednesday, 25 February 2026
बिहार में नहीं है कानून का राज, हर तरफ है भ्रष्टाचार।

बिहार में नहीं है कानून का राज, हर तरफ है भ्रष्टाचार।

Vikas

बरबीघा।

बिहार में कहीं भी कानून का राज नहीं है और चारों तरफ भ्रष्टाचार का आलम है। बिहार सरकार केवल कानून के राज होने का झूठी बातें ही फैलती है और इसी भ्रम से चल रही है।

भाजपा के साथ गठबंधन कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के साथ छल किया है। उक्त बातें राष्ट्रीय जनता दल के नवनियुक्त प्रदेश महासचिव विजय सम्राट ने कही।

विजय सम्राट बरबीघा के माहुरी पंचायत भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन सह अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू यादव और युवा नेता तेजस्वी कुमार के हाथों ही बिहार में बदलाव आएगा और गरीब गुरबा की आवाज गूंजेगी।

किया किया अभिनंदन

इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रदेश महासचिव विजय सम्राट का पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने अभिनंदन किया। अभिनंदन समारोह में जुटे सभी नेताओं ने सम्राट को फूल मालाओं से लादकर पार्टी के हित में काम करने के लिए बधाई दी।

DSKSITI - Large


इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व महासचिव बालेश्वर यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामदेव यादव, राजद नेता राजकुमार सिंह, वाहिद खान, अजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like