पानी के लिए रोड जाम को खुलवाने में अधिकारी के छूट रहे पसीने
चेवाड़ा।
बृहस्पतिवार के दिन पानी की समस्या से जूझ रहे भारी संख्या में पुरुष एवम महिलाओं ने चेवाड़ा थाना क्षेत्र के चकन्द्रा मोड़ पर सड़क जाम कर दिया।

आंदोलनकारियों द्वारा शेखपुरा – सिकंदरा एनएच को जाम कर दिए जाने के कारण सैकड़ों छोटे -बड़े वाहन और यात्री गण जाम में फंसे है।
इसकी सूचना मिलने के बाद चेवाड़ा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा एवम पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार जामस्थल पर पहुंचकर लोंगो को समझाने -बुझाने में जुटे हैं।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
