प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता 23 को
शेखपुरा।
प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पहली बार जिला स्तर पर जिले के प्रमुख निजी स्कूलों में मेधावी छात्रों को मुफ्त में शिक्षा देने के उद्देश्य से 23 दिसम्बर को जिला स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस बाबत असोसिएसन के जिला अध्यक्ष एवम संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा के प्राचार्य विनोद कुमार ने बताया कि इस जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम कक्षा से दशम कक्षा तक के लगभग 4 हजार बच्चे एवम बच्चियाँ हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस क्विज के लिए जिले के बरबीघा एवम शेखपुरा शहर में दो -दो परीक्षा केंद्र बनाए गए है।उन्होंने बताया कि शेखपुरा में संस्कार पब्लिक स्कूल एवम संत कोलंबस स्कूल तथा बरबीघा में संत मैरीज इंगलिश स्कूल व डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

शेखपुरा के प्रतिभागी शेखपुरा एवम बरबीघा के प्रतिभागी बरबीघा स्थित केंद्रों में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में भाग लेंगे। लेकिन दोनो जगह के प्रतियोगिता स्थलों पर वीक्षण कार्य से लेकर जांच तक का कार्य एक -दूसरे शहर के टीचर होंगे। ताकि परीक्षा में पूरी तरह पारदर्शिता हो।उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय क्विज में सफल मेधावी छात्र -छात्राओं को जिले के चार निजी स्कूलों में किसी भी स्कूल में एक साल की मुफ्त पढ़ाई का खर्च वहन किया जाएगा।

उन स्कूलों में आदर्श विद्या भारती स्कूल, संत मैरीज इंग्लिश स्कूल ,डिवाइन लाइट पब्लिक स्कूल बरबीघा तथा शेखपुरा का संस्कार पब्लिक स्कूल का नाम शामिल है। इसके साथ – साथ सफल प्रतिभागियों को समारोहपूर्वक ट्रॉफी एवम प्रशस्ति पत्र देकर भी पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्विज प्रतियोगिता की तैयारियाँ पूरी कर ली गई है।
इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!