• Monday, 09 February 2026
हल्ला ला:!! ई की…क्वारन्टीन सेंटर से भागकर बैंक आ गए खाता खुलवाने

हल्ला ला:!! ई की…क्वारन्टीन सेंटर से भागकर बैंक आ गए खाता खुलवाने

Vikas

बरबीघा

बरबीघा ग्रामीण बैंक में शेखोपुरसराय के क्वारन्टीन सेंटर चरूवामा से भाग कर दो प्रवासी श्रमिक खाता खुलवाने के लिए आ गए। 3 घंटे तक बैंक में आवेदन लिया गया। फिर उसे हस्ताक्षर करवाया गया। बाद में उसी के गांव के एक व्यक्ति ने उसकी पहचान की और बैंक वाले को इसकी सूचना दी तो बैंक कर्मी हतप्रभ रह गए ।

DSKSITI - Large

कोरोना काल में इस तरह की घटना से बैंक बालों में नाराज़गी भी है। बैंक कर्मियों ने बताया कि जब उनको इसकी सूचना मिली तो सभी लोग काफी डर गए हैं। इस लापरवाही से उन लोगों में भारी भय व्याप्त है। दोनों युवक की पहचान शेखोपुरडीह निवासी पिंटू कुमार और उसके साथी सरवन कुमार के रूप में की गई है। उधर बताया जा रहा है कि इन दोनों श्रमिकों पर प्रशासन के द्वारा प्राथमिकी भी दर्ज कराने की तैयारी हो रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From