• Wednesday, 25 February 2026
पंप हाउस का चूरा लिया मोटर, हजारों लोग को पीने का नहीं मिल रहा पानी…

पंप हाउस का चूरा लिया मोटर, हजारों लोग को पीने का नहीं मिल रहा पानी…

Vikas

अरियरी।

प्रखण्ड के हुसैनाबाद पंचायत के विद्यापुर गांव के हजारों ग्रामीणों के लिए स्थापित लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के पेयजलापूर्ति केंद्र के समरसेबल को चोरो द्वारा चुरा लिए जाने के कारण पूरे गांव में पेयजलापूर्ति ठप्प हो गया है।पेयजलापूर्ति ठप्प होने पूरे गांव में लगभग ढाई हजार की आबादी के सामने पेयजल संकट गहरा गया।

लोंगो को पानी पीने के लिए बगल के हुसैनाबाद गांव जाना पड़ रहा है। गांव के चापाकलों पर भीड़ बढ़ गई है।सूत्रों ने बताया कि पेयजलापूर्ति केंद्र के पम्प हाउस में आई गड़बड़ी को दूर करने के लिए बीते दिन बोरिंग से समरसेबल और अन्य पाइपों को निकाला गया था। देर शाम तक मरम्मति कार्य नही हो पाने के कारण सामानों को पम्प हाउस के समीप ही खोलकर रख दिया गया था।

DSKSITI - Large

बीती रात्रि अज्ञात चोरों ने पम्प हाउस के रखे समरसेबल सहित अन्य समानो को चुरा लिया। घटना के सम्बंध में चोरी की एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ पंप हाउस के रात्रि प्रहरी राजगुरु ने दर्ज कराई है। थाना अध्यक्ष राम कुमार पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like