• Tuesday, 10 February 2026
गांव वालों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, एक जमादार और एक सिपाही जख्मी: एक ग्रामीण की गिरफ्तार

गांव वालों ने पुलिस टीम पर किया पथराव, एक जमादार और एक सिपाही जख्मी: एक ग्रामीण की गिरफ्तार

Vikas

शेखपुरा

सिरारी ओपी क्षेत्र के महसार गांव में आरोपी को पकड़ने गए पुलिस टीम पर गांव वालों ने पथराव कर दिया जिसमें जमादार सुभाष यादव और सिपाही धर्मेंद्र कुमार जख्मी हो गए। जबकि एक को पकड़कर पुलिस अपने साथ लाई है। उसकी पहचान की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गांव में पिछले दिनों मारपीट की घटना हुई थी। जिसमें दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस की छापेमारी में एक पक्ष के घर में कोई नहीं पाया गया। जबकि दूसरे पक्ष के छत पर से एक को पकड़ा गया। उसे लेकर आने के क्रम में महिलाओं ने पुलिस जीप को घेर लिया। आगे बढ़ने पर छत पर से पथराव शुरु किया गया। जिसमें जमादार और सिपाही जख्मी हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From